मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

नैनीताल: नववर्ष के अवसर पर सुरक्षा और यातायात प्रबंध के पुख्ता इंतजाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नैनीताल: नववर्ष के अवसर पर सुरक्षा और यातायात प्रबंध के पुख्ता इंतजाम

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी ने जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों को पर्यटन स्थलों, बैरियरों, मोबाइल ड्यूटी, संकरे मार्ग और यातायात दबाव वाले बिंदुओं पर व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।एसएसपी ने पुलिस कर्मियों के लिए सख्त आदेश जारी करते हुए कहा कि ड्यूटी के दौरान नशे का सेवन, लापरवाही या अनुशासनहीनता पाए जाने पर तत्काल निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जश्न के दौरान हुड़दंग, खुलेआम मद्यपान, सड़क पर आक्रामक व्यवहार, शस्त्र प्रदर्शन या कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।सीमावर्ती बैरियरों और पिकेटों पर सघन जांच, प्रमुख पर्यटन स्थलों पर खोजी कुत्ता दल और विशेष सुरक्षा दल की तैनाती, शटल सेवा व पार्किंग व्यवस्था का समुचित प्रबंधन, संकरे मार्गों और मार्ग परिवर्तन बिंदुओं पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती तथा ड्रोन के माध्यम से निगरानी के निर्देश भी दिए गए। जिला एवं नगर नियंत्रण कक्ष चौबीसों घंटे निगरानी करेंगे और मोबाइल दल किसी भी घटना पर तत्काल कार्रवाई करेंगे।वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंधनववर्ष के अवसर पर जनपद में भारी वाहनों के प्रवेश पर आवश्यक सेवाओं को छोड़कर प्रतिबंध लागू किया गया है। यह प्रतिबंध सीमावर्ती गड़प्पू, प्रतापपुर, हल्दुवा, खैरना, क्वारब, सुभाषनगर, एमवीआर गेट और टांडा बैरियरों पर लागू रहेगा।नैनीताल में विशेष प्रबंधसरोवर नगरी नैनीताल में पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और पर्यटकों से कानून का पालन करने की अपील की गई है। नगर की माल रोड को रंग-बिरंगी रोशनियों से सजाया गया है और संगीत व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवस्था भी की जा रही है।कुमाऊं मंडल के आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने पुलिस, राजस्व, परिवहन और आबकारी विभाग को संयुक्त रूप से सघन वाहन जांच अभियान, मद्यपान कर वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई, मार्गों से खड़े वाहनों को हटाने, आयोजनों के स्थलों पर अग्नि सुरक्षा और पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नववर्ष के दौरान आमजन और पर्यटकों की सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें