मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

ईंट से वार कर युवक की हत्या, आरोपित 24 घंटे में गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ईंट से वार कर युवक की हत्या, आरोपित 24 घंटे में गिरफ्तार

हरिद्वार। शहर कोतवाली क्षेत्र के निर्मला छावनी में आपसी विवाद के दौरान हुए झगड़े ने एक युवक की जान ले ली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गैरइरादतन हत्या के आरोपित को घटना के 24 घंटे के भीतर सोमवार को रफ्तार कर लिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 अप्रैल को निर्मला छावनी निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली नगर हरिद्वार में दर्ज शिकायत में बताया कि उसके छोटे भाई दीपक सक्सेना का पड़ोसी सौरभ कौरी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपित ने गुस्से में आकर ईंट से दीपक पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल दीपक को तत्काल उपचार के लिए एम्स ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने सक्रियता पूर्वक दबिश देते हुए सोमवार को आरोपित को हिलवाई पास रोड स्थित जंगल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि झगड़े के दौरान मृतक द्वारा गाली देने पर उसने गुस्से में आकर पास पड़ी ईंट उठाकर वार कर दिया। घटना के बाद जब उसे दीपक की मौत की जानकारी मिली, तो वह डर के कारण जंगल में छिप गया था।पुलिस ने आरोपी सौरभ कौरी उम्र 25 वर्ष, पुत्र रामदास कौरी, निवासी निर्मला छावनी के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए उसका चालान कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें