मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

रानीपुर विधानसभा को 4.71 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रानीपुर विधानसभा को 4.71 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए राज्य योजना के अंतर्गत लगभग 4.71 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्यों को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। क्षेत्रीय विधायक आदेश चौहान के प्रस्ताव पर सरकार द्वारा इन परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इन कार्यों के तहत शिवालिकनगर नगरपालिका, नगर निगम हरिद्वार तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण, डामरीकरण, इंटरलॉकिंग टाइल्स और नाली निर्माण के कार्य कराए जाएंगे।स्वीकृत परियोजनाओं में नगरपालिका शिवालिकनगर की टिहरी विस्थापित कॉलोनी सेक्टर-3 में लगभग 98 लाख की लागत से करीब तीन किलोमीटर आंतरिक गलियों का पुनर्निर्माण किया जाएगा। वहीं एस क्लस्टर शिवालिकनगर में लगभग 85 लाख की लागत से चार किलोमीटर आंतरिक सड़कों का हॉटमिक्स डामरीकरण कराया जाएगा।नगर निगम हरिद्वार के सीतापुर क्षेत्र में लगभग 95 लाख की लागत से एक किलोमीटर लंबी नाली और इंटरलॉकिंग टाइल्स युक्त आंतरिक सड़कों का निर्माण होगा। इसके अलावा सलेमपुर क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों में लगभग 93 लाख की लागत से नाली एवं इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा सड़क निर्माण कार्य किया जाएगा। कृष्णा विहार कॉलोनी (डैन्सो चौक) में भी लगभग 98 लाख की लागत से आंतरिक सड़कों का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा।विधायक आदेश चौहान ने विकास कार्यों की स्वीकृति पर केंद्र और राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क, जल निकासी और स्वच्छ वातावरण जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें