मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

विपक्ष राजनीतिक लाभ के लिए बयान को तोड़-मरोड़ रहा: गिरधारी लाल साहू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
विपक्ष राजनीतिक लाभ के लिए बयान को तोड़-मरोड़ रहा: गिरधारी लाल साहू

-अपने बयान काे लेकर महिला व विकास मंत्री के पति ने दी सफाई - वक्तव्य से किसी की भावना आहत होने पर साहू मांगी माफीदेहरादून। उत्तराखंड राज्य की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू ने महिलाओं के सम्मान को लेकर उठे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्हाेंने कहा कि देश की समस्त बहन-बेटियां उनके लिए सम्माननीय हैं। राजनीतिक लाभ के उद्देश्य से विपक्ष उनके बयान को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि उनके किसी वक्तव्य से किसी की भावना आहत हुई हो, तो वे इसके लिए क्षमा मांगते हैं।शुक्रवार काे गिरधारी लाल साहू ने स्पष्ट किया कि हाल ही में सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के दौलाघट में आयोजित माताओं-बहनों एवं बुजुर्गों के स्वागत समारोह के दौरान उनके संबोधन को गलत संदर्भ में पेश किया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मित्र की शादी से जुड़ा एक प्रसंग मात्र हास्य के रूप में साझा किया गया था, जिसे गलत अर्थों में लिया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सहित विपक्षी दल इस विषय को अनावश्यक रूप से तूल दे रहे हैं, जबकि उनका सामाजिक जीवन महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित रहा है।उन्होंने बताया कि वे प्रतिवर्ष बरेली में श्रीरामलीला आयोजन के अंतर्गत 101 निर्धन बेटियों के विवाह में सहयोग करते आ रहे हैं और यह सेवा वर्षों से निरंतर जारी है। शाहू ने दोहराया कि सोमेश्वर विधानसभा ही नहीं, बल्कि प्रदेश और देश की प्रत्येक बेटी उनके लिए देवी स्वरूप है।दरअसल, उत्तराखंड सरकार में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वे यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि “बिहार में लड़की 20–25 हजार में मिल जाती है।” वीडियो के सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें