मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

खनन वाहनों से टूटी सड़कें, गुस्साए ग्रामीण बोले, अब गांव से नहीं गुजरने देंगे ट्रॉली

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
खनन वाहनों से टूटी सड़कें, गुस्साए ग्रामीण बोले, अब गांव से नहीं गुजरने देंगे ट्रॉली

हरिद्वार। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर रायघाटी इलाके में खनन वाहनों के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रालियों से टूट चुकी सड़कों के चलते दुर्घटनाओं के बढ़ते खतरे से नाराज ग्रामीणों ने गांव से गुजर रहे खनन वाहनों को रोक दिया।ग्रामीणों का कहना है कि नीलधारा गंगा क्षेत्र में चल रहे खनन पट्टों से भारी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रालियां गांव के बीच से गुजर रही हैं। लगातार आवाजाही से सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं और जगह-जगह कीचड़ फैल गया है। हालत यह है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है।पूर्व ग्राम प्रधान रामपाल सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण सुबह से ही सड़क पर उतर आए। उन्होंने गांव से गुजर रही ट्रैक्टर-ट्रालियों को रोककर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वाहनों से पत्थर गिरने के कारण बच्चों और राहगीरों की जान खतरे में बनी रहती है।ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी कि जब तक खनन वाहनों का रूट गांव से बाहर नहीं किया जाता, तब तक किसी भी ओवरलोड वाहन को गांव के अंदर नहीं घुसने दिया जाएगा।एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने कहा कि खनन वाहनों के लिए गांव के बाहर का रास्ता तय है। गांव के बीच से वाहन निकालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें