मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

देवभूमि प्रवेश मार्ग से हटाए गए मजार के बोर्ड, नोटिस जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
देवभूमि प्रवेश मार्ग से हटाए गए मजार के बोर्ड, नोटिस जारी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड में देवभूमि प्रवेश मार्ग पर लगे मजार से संबंधित बोर्डाें को जिला प्रशासन ने हटवा दिया है। इसके साथ ही प्रशासन ने संबंधित मजार को लेकर नोटिस भी जारी किया है।अधिकारिक जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के पौंटा साहिब मार्ग से उत्तराखंड में प्रवेश करते समय राष्ट्रीय राजमार्ग पर 'भूरे शाह मजार' के बोर्ड लगे हुए थे। इस संबंध में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज की गई थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने मामले का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद विकासनगर क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारियों और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी बोर्डाें काे हटवा दिया। अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई नियमों के अनुरूप की गई है।वन क्षेत्र में अवैध निर्माण का आरोपप्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, 'भूरे शा' मजार कालसी के वन क्षेत्र में कथित रूप से अवैध कब्जे के तहत बनाई गई है। वन विभाग इस संबंध में पहले ही नोटिस चस्पा किया जा चुका है। वहीं, मजार के खादिम इस कार्रवाई को चुनौती देते हुए उच्च न्यायालय का रुख कर चुके हैं, जिससे मामला फिलहाल न्यायिक प्रक्रिया में है।इस संबंध में उपजिलाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने बोर्ड हटाने की कार्रवाई पूरी कर ली गई है। साथ ही वन विभाग को मजार हटाने के संबंध में भी पत्राचार किया गया है।उल्लेखनीय है कि 'भूरे शाह' नाम से जुड़ी एक दर्जन से अधिक मजारों के खिलाफ राज्य में पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है। इनमें से कई संरचनाओं को सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के आरोप में हटाया जा चुका है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें