मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सैनिकों के साथ सुना प्रधानमंत्री का 'मन की बात' कार्यक्रम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सैनिकों के साथ सुना प्रधानमंत्री का 'मन की बात' कार्यक्रम

-'मन की बात' जनभागीदारी और आत्मनिर्भर भारत का सशक्त माध्यम : पुष्कर सिंह धामीदेहरादून, 26 जुलाई (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गांधी पार्क, देहरादून में पूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों के परिजनों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 136वें संस्करण को सुना।मुख्यमंत्री ने कहा कि 'मन की बात' देशवासियों के जीवन को सकारात्मक दिशा देने वाला प्रेरणादायी कार्यक्रम बन चुका है। यह समाज के विभिन्न वर्गों को प्रेरित करने के साथ ही विकास और जनभागीदारी से जुड़े विषयों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में डीआरडीओ की उपलब्धियों, रक्षा उत्पादन में भारत की बढ़ती आत्मनिर्भरता, रक्षा निर्यात, जल संरक्षण, हस्तशिल्पों के संवर्धन तथा 'वोकल फॉर लोकल' जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर देशवासियों का ध्यान आकर्षित किया। यह संदेश आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने वाला है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत रक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार और आर्थिक विकास के क्षेत्र में निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। सीमांत क्षेत्रों का विकास तेजी से हो रहा है और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जन-जन का सपना साकार हो रहा है।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, दायित्वधारी सुभाष बड़थ्वाल, सचिव युगल किशोर पंत, मेजर जनरल सम्मी सभरवाल (सेवानिवृत्त) सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें