मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:23 · नई दिल्ली संस्करण

गोकशी के आरोपित गैंगलीडर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गोकशी के आरोपित गैंगलीडर गिरफ्तार

हरिद्वार। जनपद में चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में कोतवाली झबरेड़ा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गोकशी के मामलों में लिप्त व गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे गैंगलीडर को उसके साथी सहित गिरफ्तार कर लिया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशों के अनुपालन में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने शुक्रवार को आरोपित गैंगलीडर फुरकान और उसके साथी कुर्बान को दबोच लिया। दोनों लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर थे और क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त बताए जा रहे थे।पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपितों के खिलाफ गोकशी से संबंधित गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, साथ ही गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है। इनकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।गिरफ्तार आरोपितों की पहचान फुरकान पुत्र खलील व कुर्बान पुत्र खलील, निवासी ग्राम खाताखेड़ी, थाना झबरेड़ा, जिला हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए उनका चालान कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें