मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

मदरसों में दाखिले पर उठे सवाल, वीडियाे आने के बाद एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मदरसों में दाखिले पर उठे सवाल, वीडियाे आने के बाद एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

देहरादून। देवभूमि में मदरसों से जुड़े एक वायरल वीडियो ने प्रशासनिक तंत्र में हलचल मचा दी है। वीडियो सामने आने के बाद राज्य स्तर पर जांच शुरू कर दी गई है, जबकि पुलिस और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तथ्यात्मक रिपोर्ट तलब की है।जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ लोगों की ओर से एक व्यक्ति काे बच्चों को साथ ले जाते दिखाया जा रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति बिहार सहित अन्य राज्यों से बच्चों को देहरादून के मदरसों में दाखिले के लिए लेकर आया है। हालांकि, वीडियो में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है। वीडियो के प्रसारित होते ही प्रशासनिक और पुलिस महकमा सक्रिय हो गया।इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं और सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।वहीं, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते ने कहा कि वायरल वीडियो के आधार पर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है और संबंधित अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति सामने आएगी और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।जानकारी के अनुसार, प्रशासन इस बात की भी जांच कर रहा है कि बच्चों के आवागमन और दाखिले की प्रक्रिया किन परिस्थितियों में और किन दस्तावेजों के आधार पर हुई। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि क्या इसमें किसी प्रकार की नियमों की अनदेखी या बाहरी राज्यों से बच्चों के स्थानांतरण से जुड़े दिशा-निर्देशों का उल्लंघन हुआ है।उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड में मदरसों और उनकी शैक्षणिक गतिविधियों को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं। राज्य सरकार पहले ही मदरसा शिक्षा व्यवस्था में सुधार और इसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति से जोड़ने की दिशा में कदम उठा चुकी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें