मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

कुंड बैराज से 8 जनवरी को छोड़ा जाएगा पानी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कुंड बैराज से 8 जनवरी को छोड़ा जाएगा पानी

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद के सिंगोली-भटवारी जल विद्युत परियोजना के बैराज स्थित कुंड से 8 जनवरी (गुरुवार) को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक पानी छोड़ा जाएगा। परियोजना प्रबंधन के अनुसार बैराज पर लगे रेडियल गेटों के रखरखाव और सिल्ट फ्लशिंग के कार्य के लिए पानी छाेड़ा जाएगा।सिंगोली-भटवारी जल विद्युत परियोजना के बैराज कुंड प्रबंधन के अनुसार पानी छोड़े जाने के कारण मंदाकिनी नदी का जलस्तर और प्रवाह बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए परियोजना प्रबंधन ने नदी के आसपास रहने वाले लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान स्वयं या अपने मवेशियों को नदी की ओर न ले जाएं। इसके अलावा नदी क्षेत्र में खनन कार्य कर रही संस्थाओं और व्यक्तियों को भी गुरुवार काे सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपनी मशीनों और पशुओं को नदी क्षेत्र से दूर रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रबंधन ने लोगों से सतर्कता बरतने और सहयोग करने की अपील की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें