मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

पलटन बाजार में कपड़ा दुकान के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पलटन बाजार में कपड़ा दुकान के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

देहरादून। नगर के व्यस्त पलटन बाजार क्षेत्र में बुधवार को एक कपड़ा दुकान के गोदाम में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।पुलिस के अनुसार कोतवाली नगर को सूचना मिली कि पलटन बाजार स्थित ननकानी गारमेंट्स की इमारत के तृतीय तल पर आग लग गई है। सूचना पर तत्काल पुलिस बल और फायर स्टेशन देहरादून से दमकल के चार वाहन मौके पर भेजे गए। राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए अग्निशमन कर्मियों ने काफी प्रयासों के बाद आग को नियंत्रित कर लिया।प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दुकान की इमारत में लिफ्ट लगाने का कार्य चल रहा था और इसके लिए वेल्डिंग का काम किया जा रहा था। इसी दौरान तीसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम में अचानक आग भड़क उठी। आग की चपेट में आने से गोदाम में रखा पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पुलिस और संबंधित विभाग आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच में जुटे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें