मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

आईटीबीपी के आईजी ने पर्यटन मंत्री काे दी चारधाम यात्रा के दाैरान सुरक्षा प्रबंधन की जानकारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आईटीबीपी के आईजी ने पर्यटन मंत्री काे दी चारधाम यात्रा के दाैरान सुरक्षा प्रबंधन की जानकारी

-पर्यटन गतिविधियाें काे बढ़ाने के लिए आईटीबीपी राज्य सरकार के साथ करेगी समन्वयदेहरादून। आगामी चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने अपनी तैयारियों को और तेज कर दिया है। इसी क्रम में आईटीबीपी के महानिरीक्षक मनु महाराज ने सोमवार को प्रदेश के पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज से मुलाकात कर यात्रा व्यवस्थाओं और सीमांत क्षेत्रों में सुरक्षा तंत्र को लेकर विस्तृत चर्चा की।आईटीबीपी के महानिरीक्षक मनु महाराज सुबह सुभाष रोड स्थित कैम्प कार्यालय पहुंचे और मंत्री सतपाल महाराज से भेंट की। इस दाैरान महानिरीक्षक मनु महाराज ने मंत्री काे आईटीबीपी की ओर से यात्रा मार्गों पर सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, त्वरित राहत कार्य और दुर्गम क्षेत्रों में तैनाती जैसे अहम मुद्दों पर जानकारी दी। साथ ही यह भी तय किया गया कि सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आईटीबीपी और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा। इस दौरान इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि उच्च हिमालयी और संवेदनशील क्षेत्रों में आईटीबीपी की विशेषज्ञता का उपयोग कर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को और सुदृढ़ किया जा सकता है।आईटीबीपी के महानिरीक्षक मनु महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान आईटीबीपी पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहेगी और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तत्पर रहेगी। इस अवसर पर आईटीबीपी के उप महानिरीक्षक शैलेन्द्र जोशी भी मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें