मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:23 · नई दिल्ली संस्करण

पेड़ की टहनियों में फंसा गुलदार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पेड़ की टहनियों में फंसा गुलदार

हरिद्वार। हरिद्वार जनपद के पथरी थाना क्षेत्र के रणसुरा गांव में शिकार की तलाश में आया एक गुलदार पेड़ की टहनियों में उलझ गया। पेड़ में फंसे गुलदार को वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर चिड़ियापुर के रेस्क्यू सेंटर में पहुंचाया।जानकारी के मुताबिक एक गुलदार जंगल से निकलकर रणसुरा गांव से लगे खेतों में पहुंच गया। संभवतः गुलदार कुत्ते के शिकार की तलाश में गांव में आया था। लेकिन पता नहीं कैसे वह एक पॉपुलर के पेड़ की टहनियों में फंस गया। गुलदार को पेड़ में फंसा देख ग्रामीणों में दहशत फैल गयी। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही रेंज अधिकारी शीशपाल सिंह व वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अमित ध्यानी और एसडीओ हरिद्वार पूनम कैंथोला के साथ बचाव दल भी मौके पर पहुंचा।डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने बताया कि गुलदार को कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया गया है। पेड़ पर फंसने से गुलदार के पैर में चोट आई है। उसको जंगल मे छोड़ने के बजाय चिड़ियापुर रेस्क्यू सेंटर में उपचार के लिए भेजा गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें