मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

पिरान कलियर में गंगा नहर किनारे बनी अवैध मजार ध्वस्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पिरान कलियर में गंगा नहर किनारे बनी अवैध मजार ध्वस्त

रुड़की। उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के रुड़की पिरान कलियर क्षेत्र में पीपल चौक गंग नहर किनारे उत्तरप्रदेश के सिंचाई विभाग की जमीन पर बनी अवैध मजार को बुधवार को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। धामी सरकार अब तक ऐसी 572 अवैध संरचनाओं को हटा चुकी है जोकि सरकारी भूमि पर कब्जे कर बनाई गई थीजिलाधिकारी मयूर दीक्षित के अनुसार रुड़की पिरान कलियर क्षेत्र में गंगा घाट की सरकारी भूमि पर कब्जा कर अवैध रूप से अवैध धार्मिक संरचना का निर्माण कार्य किया गया था। जिसे लेकर प्रशासन की ओर से एक माह पहले नोटिस दिए की कारवाई की गई थी, समय अवधि पूर्ण होने की दशा में उक्त अवैध संरचना को हटा दिया गया।प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी मे उक्त अवैध संरचना को हटाए। रुड़की के प्रशासनिक मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में सिंचाई विभाग की टीम ने उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया।कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में तनाव की स्थिति भी पैदा हुई,लेकिन प्रशासन ने विरोध करने वाले तत्वों को तितर बितर कर दिया। तनाव की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने पहले से भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की हुई थी।जिलाधिकारी के अनुसार स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को हटाने के लिए जेसीबी के साथ साथ बड़ी संख्या में मजदूरों को भी लगाया गया है।धामी सरकार अब तक ऐसी 572 अवैध संरचनाओं को हटा चुकी है जोकि सरकारी भूमि पर कब्जे कर बनाई गई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें