मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

बिना पंजीकरण संचालित होटल पर प्रशासन की सख्ती, भटेलिया में होटल सील

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिना पंजीकरण संचालित होटल पर प्रशासन की सख्ती, भटेलिया में होटल सील

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भटेलिया क्षेत्र में बिना पंजीकरण संचालित एक होटल पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। एसडीएम धारी अंशुल भट्ट ने स्वयं ग्राहक बनकर जांच की, जिसमें होटल का पर्यटन विभाग में पंजीकरण नहीं पाया गया। प्रशासन ने बिना पंजीकरण होटल संचालन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।शिकायत प्राप्त होने पर धारी के उपजिलाधिकारी अंशुल भट्ट स्वयं ग्राहक बनकर भटेलिया क्षेत्र स्थित एक होटल पहुंचे। जांच के दौरान पाया गया कि न तो होटल का पर्यटन विभाग में पंजीकरण था और न ही उसके संचालन की कोई वैध अनुमति, इसके बावजूद खुलेआम कमरों की बुकिंग की जा रही थी। एसडीएम के अनुरोध पर होटल कर्मचारियों ने न केवल कमरा दिखाया,बल्कि उसे बुक भी कर दिया। इसके पश्चात मौके पर ही होटल को सील कर दिया गया।उपजिलाधिकारी ने बताया कि संबंधित होटल संचालक के विरुद्ध पूर्व में भी पर्यटन विभाग की ओर से दो बार चालान किया जा चुका है। बावजूद होटल का संचालन जारी था। नियमों के उल्लंघन को गंभीर मानते हुए होटल को सील किया गया है और चेतावनी दी गई है कि भविष्य में बिना पंजीकरण होटल खोलने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि क्षेत्र के अन्य होटल एवं होम-स्टे में भी औचक निरीक्षण किया जाएगा और बिना पंजीकरण संचालित प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।उल्लेखनीय है कि जनपद मुख्यालय एवं पर्यटन नगरी नैनीताल में लंबे समय से अवैध रूप से संचालित होटलों, गेस्ट हाउसों और होम-स्टे को लेकर प्रश्न उठते रहे हैं। हाल ही में नैनीताल होटल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने एक पत्रकार वार्ता में दावा किया था कि शहर में लगभग 400 पंजीकृत होटल हैं,जबकि लगभग इतनी ही संख्या में अवैध होटल, गेस्ट हाउस और होम-स्टे संचालित हो रहे हैं। एसोसिएशन ने प्रशासन पर इन अवैध प्रतिष्ठानों के प्रति उदासीनता बरतने तथा संरक्षण देने के आरोप भी लगाए थे। मुक्तेश्वर क्षेत्र में की गई यह कार्रवाई उसी पृष्ठभूमि में प्रशासन की सख्ती का संकेत मानी जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें