मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

होमगार्ड जवान की मोटरसाइकिल नदी में गिरी, शव बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
होमगार्ड जवान की मोटरसाइकिल नदी में गिरी, शव बरामद

उत्तरकाशी। जनपद के मोरी के मोताड पुल के समीप गुरुवार को एक होमगार्ड जवान की मोटरसाइकिल नदी में गिरने से मौत हो गई। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने शुक्रवार को लापता जवान का शव बरामद किया।बताया जा रहा है कि होमगार्ड जवान भरत सिंह मोटरसाइकिल से पुरोला की ओर जा रहे थे। अचानक वाहन का नियंत्रण खो जाने के कारण मोटरसाइकिल नदी में समा गई। गुरुवार से लापता जवान के बारे में शनिवार को थाना मोरी को सूचना मिली कि नदी के पास एक मोटरसाइकिल दुर्घटना ग्रस्त अवस्था में पाई गई है।एसडीआरएफ टीम ने तुरंत घटनास्थल पर पहुँचकर नदी और आसपास के क्षेत्र में सघन सर्च और रेस्क्यू अभियान चलाया। सर्चिंग के दौरान पुष्टि हुई कि मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति वही होमगार्ड जवान थे, जो गुरुवार से लापता थे।जवान का शव बरामद कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। मृतक का नाम भरत सिंह, पिता स्वर्गीय सब्बल सिंह ( 57) निवासी ग्राम बलाड़ी, नौगांव, उत्तरकाशी बताया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें