मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

हिमालय फेस्टिवल के प्रचार में जुटीं महिलाएं, घर-घर दे रहीं आमंत्रण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हिमालय फेस्टिवल के प्रचार में जुटीं महिलाएं, घर-घर दे रहीं आमंत्रण

देहरादून। शहीद दुर्गा मल्ल मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से आयोजित तीन दिवसीय गोरखा हिमालयन फेस्टिवल के लिए आमंत्रण अभियान शुरू हो गया है। ट्रस्ट से जुड़ी महिलाएं समूह बनाकर घर-घर जाकर मंत्रियों, प्रशासनिक अधिकारियों और आम नागरिकों को महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दे रही हैं।ट्रस्ट की अध्यक्ष कमला थापा ने शुक्रवार को बताया कि फेस्टिवल आगामी 20, 21 और 22 फरवरी को गढ़ी कैंट स्थित महेंद्र ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आयोजन की सफलता के लिए समाज के सभी वर्गों की सहभागिता आवश्यक है।ट्रस्ट की सचिव प्रभा शाह के अनुसार महोत्सव में पहाड़ी खान-पान, पारंपरिक वेशभूषा, फैशन शो और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ साइकोलोथॉन के साथ होगा तथा तीनों दिन आयोजन स्थल को पॉलीथिन मुक्त रखने का संदेश दिया जाएगा। महोत्सव के दौरान मधुमक्खी पालन, फल संरक्षण, सौंदर्य कला, नेचर फोटोग्राफी और ट्रैफिक नियमों पर कार्यशालाएं भी आयोजित होंगी।ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष मीनू क्षेत्री ने बताया कि जागर गायिका बसंती बिष्ट, सिलीगुड़ी से लोकगायक विक्रम कालीकोटी, दार्जिलिंग की लोकगायिका सुरक्षा सिंचुरी, डीआईडी फेम आद्याश्री उपाध्याय तथा जम्मू से एम जैक्शन कल्चर इंस्टीट्यूट की टीम अपनी प्रस्तुतियां देंगी। फेस्टिवल प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 10:30 बजे तक चलेगा।कार्यक्रम की संरक्षक गोदावरी थापली ने शहरवासियों से अधिक संख्या में पहुंचकर महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है। आमंत्रण अभियान में ज्योति कोटिया, वंदना बिष्ट, नैन कारा, सूर्य विक्रम शाही, निर्मला थापा, नंदा रावत, उर्मिला तोमर सहित अन्य लोग शामिल रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें