मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

मोबाइल चलाने से रोका तो किशोरी ने की आत्महत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मोबाइल चलाने से रोका तो किशोरी ने की आत्महत्या

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में मोबाइल इस्तेमाल से रोकने पर एक किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।कलियर थाना क्षेत्र में स्थित एक अस्पताल से सिडकुल पुलिस को सूचना मिली कि एक किशोरी ने चूहे मारने की दवा का सेवन कर लिया है और उसकी अस्पताल में मृत्यु हो गई। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।किशोरी की पहचान मेला राम निवासी ग्राम निंबोरिया थाना सिंगहई जिला लखीमपुर खीरी हाल निवासी औरंगाबाद सिडकुल की बेटी के रूप में हुई है। सिडकुल थाना प्रभारी नितेश शर्मा के अनुसार दो दिन पहले किशोरी के भाई ने उसे फोन चलाने से रोका था, जिस बात से वह नाराज थी। बीती रात इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। इसके बाद किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। पोस्टमार्टम के बाद किशोरी का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें