मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

हरिपुर में आकार लेने लगा है उत्तराखंड का पहला यमुना घाट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हरिपुर में आकार लेने लगा है उत्तराखंड का पहला यमुना घाट

*]:pointer-events-auto scroll-mt-[calc(var(--header-height)+min(200px,max(70px,20svh)))]" dir="auto" data-turn-id="request-69cf4745-4394-8320-b590-add8aaaeb61b-6" data-testid="conversation-turn-28" data-scroll-anchor="true" data-turn="assistant">25 फुट ऊंची बनेगी यमुना जी की प्रतिमादेहरादून। उत्तराखंड के हरिपुर में यमुना पर पहली बार विशाल घाट का निर्माण हो रहा है,जो अंतिम चरण में है। इसके निकट 25 फुट ऊंची यमुना जी की प्रतिमा भी लगाने की तैयारी है। हरीपुर कालसी को धार्मिक तीर्थ स्थल के रूप में पुनः स्थापित करने के सीएम पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद शुरू किए गए यमुना घाट के निर्माण के लिए आगामी बजट में भी धन आबंटन का प्रावधान किया गया है।देवभूमि उत्तराखंड से यमुना जी का यमुनोत्री से उद्गमस्थल है लेकिन इस राज्य में यमुना पर कोई ऐसा घाट नहीं था, जहां लोग स्नान कर सके। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लिया और इसे अपनी घोषणा में शामिल किया ।उल्लेखनीय है कि ऐतिहासिक पुस्तकों में ऐसा दर्ज है कि हरिपुर यमुना घाट कभी बहुत बड़ा तीर्थ स्थल हुआ करता था जो कभी प्रलयकारी बाढ़ में बह गया। इस तीर्थ स्थल को पुनः स्थापित किए जाने का संकल्प सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लिया और यहां भव्य घाट बनाने के लिए शिलान्यास कार्यक्रम भी भव्यता के संपन्न किया था।इस घाट के निर्माण के लिए एमडीडीए कार्यदायी संस्था है। हरिपुर कालसी ऐसे धार्मिक स्थल है जिनका संबंध कृष्ण कालखंड के साथ-साथ सम्राट अशोक द्वारा स्थापित शिलालेख के साथ ही दशम सिख गुरु गोबिंद सिंह के बाल्यकाल के युद्ध प्रशिक्षण से भी रहा है। जमुना किनारा यहां सदियों पुराने अश्वमेघ यज्ञ स्थल भीं एएसआई की देखरेख में है।सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि सरकार हरिपुर यमुना घाट को एक धाम के रूप में विकसित किए जाने के लिए वचनबद्ध है, ये घोषणा सूची में दर्ज है, घाट का काम शीघ्र पूरा होने जा रहा है जोकि जौनसार बावर और कृष्ण यमुना भक्ति में विश्वास रखने वाले लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनेगा, आगामी बजट में भी इसके लिए धन आबंटित किया है।25 फुट ऊंची बनेगी यमुना जी की प्रतिमाहरीपुर जमुना घाट के पास पुराने पुल की पिलर पर 25 फुट ऊंची यमुना जी की प्रतिमा लगाने की तैयारी की जा रही है। जमुना जी के जल प्रवाह के बीचों बीच स्थित उक्त पिलर पर प्रतिमा स्थापित करने के लिए लोक पंचायत जमुना तीर्थ समिति द्वारा गुजरात के मूर्तिकारों को बुला कर इस योजना पर काम शुरू कराया है और इसके लिए जिला प्रशासन से अनुमति भी मांगी है। लोक पंचायत समिति को घाट के समीप विशाल मंदिर बनाए जाने के लिए भूमि भी दान स्वरूप मिली है, समिति द्वारा इस पर आगे योजना प्रस्तावित है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें