मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

बीएचईएल फाउंड्री गेट फायरिंग का खुलासा, बाज़ गैंग के 2 नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बीएचईएल फाउंड्री गेट फायरिंग का खुलासा, बाज़ गैंग के 2 नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार

हरिद्वार। ऑपेरशन प्रहार के तहत पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए बीएचईएल फाउंड्री गेट के पास हुई फायरिंग की घटना का महज 8 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने 2 नाबालिगों सहित 5 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।वारदात 21 अप्रैल की देर रात कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में हुई। हन्नी निवासी आर्यनगर, ज्वालापुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने दोस्त वंशु के साथ स्कूटी से जा रहा था। जैसे ही वे बीएचईएल फाउंड्री गेट के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे 8-10 युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने गाली-गलौच और मारपीट शुरू कर दी और फिर तमंचों से कई राउंड फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली वंशु के दाहिने हाथ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 22 अप्रैल की रात भागोवाली मैदान से सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों के कब्जे से पुलिस ने 02 तमंचे (315 बोर), 02 जिंदा कारतूस व 03 चाकू बरामद किए हैं।बाज गैंग का खुलासापूछताछ में आरोपितों ने खुलासा किया कि वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर बाज नामक गैंग चलाते हैं। यह गैंग अवैध हथियारों के दम पर लोगों को डराकर क्षेत्र में अपना दबदबा बनाने का प्रयास करता था।पुलिस जांच में सामने आया कि घायल वंशु पहले भी आरोपितों के खिलाफ दर्ज मामलों में गवाह रह चुका था। इसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई के चलते इस घटना को अंजाम दिया।गिरफ्तार आरोपितों के नाम पते: फरहान (18 वर्ष), निवासी कस्सावान, ज्वालापुर, अनमोल उर्फ धीरेन्द्र बक्शी (24 वर्ष), निवासी विष्णुलोक कॉलोनी, रानीपुर, सागर उर्फ पहाड़ी (22 वर्ष), निवासी सुभाषनगर, ज्वालापुर व दो 02 विधि विवादित किशोर बताए गए हैं।मुख्य आरोपी अनमोल उर्फ धीरेन्द्र बक्शी के खिलाफ पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें आबकारी अधिनियम और अन्य धाराएं शामिल हैं।पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों नोमान कुरैशी, सत्यम, उमर गुर्जर, नितिश, मुकुल और भानु प्रताप गोयल की तलाश जारी है। पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए सभी का चालान कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें