मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:54 · नई दिल्ली संस्करण

फायरिंग मामले में 'बाज इन हरिद्वार' गैंग का इनामी बदमाश गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फायरिंग मामले में 'बाज इन हरिद्वार' गैंग का इनामी बदमाश गिरफ्तार

हरिद्वार। पुलिस के ऑपरेशन प्रहार के तहत बीएचईएल फाउंड्री गेट के पास हुई फायरिंग की घटना में शामिल 'बाज इन हरिद्वार'गैंग के एक शातिर सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था।पुलिस के अनुसार 21 अप्रैल 2026 की रात कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में बीएचईएल फाउंड्री गेट के पास हुई फायरिंग के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में पहले ही गैंग के तीन आरोपितों और दो नाबालिगों को अवैध तमंचों और चाकुओं के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।घटना के बाद से फरार चल रहे नितिश (23) पुत्र प्रदीप,निवासी ग्राम गंगनोली, थाना लक्सर को पुलिस ने सेक्टर-1 गांधी पार्क के पास भगत सिंह चौक से गिरफ्तार किया। आरोपित थाना सिडकुल का पांच हजार रुपये का इनामी अपराधी भी था।पुलिस ने आरोपित को मुकदमे में गिरफ्तार कर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में बढ़ोतरी करते हुए न्यायालय में पेश किया। पुलिस का कहना है कि मामले में नामजद अन्य फरार आरोपितों की तलाश जारी है और उनकी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ पूर्व में तीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें