मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

मामूली विवाद पर हल्द्वानी में चले लात-घूंसे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मामूली विवाद पर हल्द्वानी में चले लात-घूंसे

हल्द्वानी,। लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के पास सोमवार रात दो दुकानदारों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया।विवाद बढ़ने पर मौके पर मौजूद कुछ युवकों ने एक दुकानदार और उसके कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी, घटना में दुकान संचालक का सिर फट गया। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों की मदद से दोनों घायलों को युवकों के चंगुल से निकाला और दूसरे स्थान पर ले गए।घटना के दौरान आक्रोशित युवक दुकान में तोड़फोड़ करने लगे, जिन्हें अन्य दुकानदारों ने मुश्किल से शांत कराया। लालकुआं कोतवाली पहुंचे दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे। और देर रात तक कोतवाली में ही जमे रहे।एक पक्ष ने दूसरे पर जाति सूचक शब्दों के प्रयोग के आरोप लगाए, वहीं दूसरे पक्ष ने इन आरोपों को निराधार बता​कर बेवजह मारपीट किए जाने की बात कही है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। लालकुआं कोतवाली में मौजूद पुलिसकर्मियों के अनुसार पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें