मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

कृषि मंत्री ने किया किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ, कई प्रगतिशील किसान सम्मानित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कृषि मंत्री ने किया किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ, कई प्रगतिशील किसान सम्मानित

देहरादून उत्तराखंड सरकार के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी काशुभारंभ कर इलाके के प्रगतिशील किसान को सम्मानित किया। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आधुनिक तकनीक, सतत कृषि पद्धतियों और किसान हितैषी योजनाओं को बढ़ावा दे रही हैउत्तरांचल यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने मृदा स्वास्थ्य पत्रिका का विमोचन किया। कृषि मंत्री ने कहा कि कृषि देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका अनुसंधान व नवाचार के माध्यम से कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत वैज्ञानिकों की ओर से किसानों को आधुनिक तकनीक, उन्नत बीज और उर्वरकों की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आधुनिक तकनीक, सतत कृषि पद्धतियों और किसान हितैषी योजनाओं को बढ़ावा दे रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में जैविक खेती, मिलेट्स उत्पादन, ड्रोन आधारित फसल निगरानी और संरक्षित खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है।मंत्री ने कहा कि मूल्य संवर्धन, खाद्य प्रसंस्करण और किसान उत्पादक संगठनों के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे मेले किसानों, वैज्ञानिकों और उद्यमियों के बीच संवाद का प्रभावी मंच हैं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अध्यक्ष जितेंद्र जोशी, कुलपति प्रो. धर्म बुद्धि, प्रो. राजेश बहुगुणा सहित बड़ी संख्या में किसान और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें