मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

(संशाेधित) धामी सरकार किसान आत्महत्या पर सख्त, अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
धामी सरकार किसान आत्महत्या पर सख्त, अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट

देहरादून। ऊधमसिंह नगर जनपद के काशीपुर निवासी एक किसान के हल्द्वानी में आत्महत्या किए जाने के प्रकरण को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत से पूरे मामले की मजिस्ट्रेट जांच कराने और पीड़ित परिवार काे हरसंभव मदद पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।साेमवार काे मुख्यमंत्री धामी ने इस संबंध में मुख्य सचिव आनंद बर्धन और पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ से पूरे प्रकरण की विस्तृत जानकारी ली।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया में कोई ढिलाई न बरती जाए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि घटना से जुड़े सभी तथ्यों और परिस्थितियों की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। यदि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही या दोष सामने आता है, तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत किसान के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए और उन्हें न्याय दिलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें