मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

मां के पांव पर गिरकर माफी मांगो, वरना होगे जिला बदरः डीएम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मां के पांव पर गिरकर माफी मांगो, वरना होगे जिला बदरः डीएम

देहरादून। बंजारावाला क्षेत्र की एक विधवा मां ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि उसके बेटे नशे उसे पीटते हैं, पैसे मांगते है और जान से मारने की धमकी देते हैं। महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने गोपनीय जांच करा कर गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू की तब बेटों को अपनी गलती और मां के प्रति जिम्मेदारी एवं कर्तव्यों का एहसास हुआ। न्यायालय में दोनों बेटों ने मां से माफी मांगी, नशा छोड़ने और हिंसा न करने का शपथ पत्र दिया।बंजारावाला क्षेत्र की एक लाचार विधवा मां विजय लक्ष्मी पंवार ने हिम्मत जुटाकर प्रशासन से गुहार लगाई थी कि उसके ही बेटे नशे में उसे पीटते हैं। प्रशासन की जांच में पड़ोसियों और जनप्रतिनिधियों ने इसकी पुष्टि की। प्रशासन ने दाेनाें बेटाें के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई शुरू की। जिला मजिस्ट्रेट सविन बंसल ने दाेनाें बेटाें काे चेतावनी दी कि मां से माफी मांगाें वरना दाेनाें काे जिला बदर कर दिया जाएगा। जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई से दोनों पुत्रों को अपने कर्तव्यों का बोध हुआ। गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत वाद दर्ज होने के बाद दोनों बेटों ने न्यायालय में मां से माफी मांगी और शपथ पत्र देकर नशा छोड़ने और मां के साथ दुर्व्यवहार न करने का वचन दिया बाद में जिला प्रशासन की चेतावनी और कानूनी शिकंजे के बाद दोनों बेटों के व्यवहार में सुधार को देखते हुए न्यायालय ने आगे की कार्रवाई समाप्त की।जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्पष्ट किया कि महिलाओं, विधवाओं व निर्बल वर्ग के उत्पीड़न पर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति लागू है और भविष्य में पुनरावृत्ति होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें