मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस ने देवप्रयाग में गैस की किल्लत पर धामी सरकार काे घेरा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कांग्रेस ने देवप्रयाग में गैस की किल्लत पर धामी सरकार काे घेरा

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुरेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश की भाजपा सरकार और देवप्रयाग के स्थानीय विधायक विनोद कंडारी पर तीखा हमला बोला है। उन्हाेंने कहा कि गैस काे लेकर मुख्यमंत्री झूठ बाेल रहे हैं और क्षेत्रीय विधायक गायब हैं।देहरादून में गुरुवार काे मीडिया को दिए एक बयान में कांग्रेस नेता सुरेन्द्र सिंह रावत ने हिंडोलाखाल और देवप्रयाग क्षेत्र में गहराए गैस संकट को लेकर सरकार की संवेदनहीनता और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विरोधाभासी बयानों पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। रावत ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री देहरादून के वातानुकूलित कमरों में बैठकर यह 'सफेद झूठ' बोल रहे हैं कि उत्तराखंड में गैस की कोई कमी नहीं है। वहीं उन्होंने देवप्रयाग क्षेत्र के विधायक विनोद कंडारी पर हमला करते हुए कहा कि देवप्रयाग की जनता आज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। विधायक आत्ममुग्धता के शिकार हैं। जब चुनाव आते हैं तो विधायक बड़े-बड़े दम भरते हैं, लेकिन आज जब जनता त्राहि-त्राहि कर रही है, तो उनका 'विकास' कहां लुप्त हो गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें