मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

हरिद्वार: विद्युत विभाग ने 20 घरों के अवैध कनेक्शन काटे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हरिद्वार: विद्युत विभाग ने 20 घरों के अवैध कनेक्शन काटे

हरिद्वार। विद्युत विभाग की टीम ने गुरुवार तड़के बिजली चोरी पर रोक लगाने के उद्देश्य से विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 घरों में बिजली चोरी पकड़ी, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। टीम ने सभी अवैध कनेक्शनों की केबल जब्त कर ली।यह अभियान उपखंड अधिकारी जगजीतपुर रूपेश शर्मा की अगुवाई में अजीतपुर एवं इक्कड़ क्षेत्र में सुबह करीब साढ़े छह बजे संचालित किया गया। अचानक की गई छापेमारी के दौरान कई घरों में सीधे लाइन से बिजली चोरी करते हुए कनेक्शन पाए गए।उपखंड अधिकारी रूपेश शर्मा ने बताया कि पकड़े गए सभी मामलों में नियमानुसार जुर्माना वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी इस तरह के चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे और बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस अभियान में जेई वरुण पवार, संदीप सेमवाल, प्रीति जिंटा सहित विद्युत विभाग की टीम ने भूमिका निभाई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें