मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

इंजेक्शनों की खेप के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
इंजेक्शनों की खेप के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार। नशा मुक्त देवभूमि अभियान के तहत चल रही सघन चेकिंग के दौरान बड़ी संख्या में नशे के कैप्सूलों की खेंप के साथ एक नशा तस्कर पुलिस की गिरफ्त में आया है। रुड़की क्षेत्र से गिरफ्तार किए गए नदीम के पास से 174 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद हुए हैं।एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल के अनुसार नशा तस्करी पर लगाम लगाने के लिए जनपद पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्यवाही के क्रम में कोतवाली रुड़की पुलिस ने एक नशा तस्कर को अवैध नशीले 174 ट्रामाडोल कैप्सूल्स के साथ नगला ईमरती क्षेत्र से दबोचा। आरोपित नदीम पुत्र इस्माइल निवासी नगला ईमरती थाना कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार उम्र- 28 वर्ष के खिलाफ पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें