मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

नशीले इंजेक्शनों के साथ तस्कर गिरफ्तार, ड्रग नेटवर्क का खुलासा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नशीले इंजेक्शनों के साथ तस्कर गिरफ्तार, ड्रग नेटवर्क का खुलासा

हरिद्वार। उत्तराखंड पुलिस के ऑपरेशन प्रहार एवं ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत नशा तस्करी के खिलाफ एक और बड़ी सफलता मिली है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और बुग्गावाला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक तस्कर को 44 नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस मुख्यालय के निर्देशों पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना बुग्गावाला पुलिस ने रोशनाबाद-बुग्गावाला मार्ग पर ग्राम कुड़कावाला तिराहे के पास चेकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली।तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 44 लीजेसिक बुप्रेनोर्फिन इंजेक्शन बरामद हुए, जिनकी कुल मात्रा 88 एमजी पाई गई। पुलिस ने मौके से एक काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली।गिरफ्तार आरोपित की पहचान कुर्बान पुत्र इसरार निवासी मोहल्ला चौहानन, कोतवाली ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने कई बड़े ड्रग पैडलरों के नामों का खुलासा किया है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।पुलिस ने आरोपित के खिलाफ थाना बुग्गावाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस नशा तस्करी में शामिल अन्य आरोपिनों की तलाश में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें