मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:33 · नई दिल्ली संस्करण

मुठभेड़ के बाद वांछित अपराधी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुठभेड़ के बाद वांछित अपराधी गिरफ्तार

देहरादून। ऑपरेशन प्रहार के तहत देर रात सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक वांछित बदमाश काे गिरफ्तारकिया है। मुठभेड़ के दाैरान बदमाश काे गाेली लगी है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय ने बताया कि हर्रावाला क्षेत्र में संदिग्ध स्विफ्ट कार की चेकिंग के दौरान वाहन चालक पुलिस को देखकर भागने लगा और बैरियर तोड़ते हुए हाईवे की ओर फरार हो गया।

पीछा करने पर आरोपित ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की ओर से की गई आत्मरक्षा में चलाई गई गाेली से वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार उसकी पहचानहरिद्वार जिले के थाना पथरी के घिस्सुपुरा, सपेरा बस्ती निवासी क्रान्तानाथ (26), रूप में हुई है।

पुलिस ने उसे उपचार के लिए दून चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से एक देसी तमंचा (315 बोर), दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। साथ ही उसकी कार को भी सीज कर दिया है। पुलिस के अनुसार, क्रांतानाथ डोईवाला और रानीपोखरी थानों में दर्ज चोरी एवं आर्म्स एक्ट के मामलों में वांछित था और उसके खिलाफ देहरादून व हरिद्वार क्षेत्र में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें