मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:12 · नई दिल्ली संस्करण

27 सूत्रीय मांगों पर चुप्पी से डिप्लोमा इंजीनियरों ने जताई नाराजगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
27 सूत्रीय मांगों पर चुप्पी से डिप्लोमा इंजीनियरों ने जताई नाराजगी

उत्तरकाशी। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की उत्तरकशी शाखा ने बुधवार को अपनी विभिन्न 27 सूत्रीय लंबित मांगों पर शासन स्तर से कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई और जिला कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंच कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। वक्ताओं ने कहा कि बार-बार मांग उठाने के बावजूद हमारी मांगों की अनदेखी की जा रही है, जिससे अभियंताओं में आक्रोश है।इस दौरान डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि मांगें पूरी न होने पर 23 फरवरी को देहरादून में विशाल रैली निकाली जाएगी।ज्ञापन में कहा गया है उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के द्वादश द्विवार्षिक महाधिवेशन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक मांग पत्र सौंपा गया था। महासंघ ने अपनी मांगों में कहा है कि कनिष्ठ अभियन्ताओं की वेतन विसंगति को दूर किया जाए और उन्हें प्रारम्भिक ग्रेड वेतन 4600 रुपये दिया जाए। इसके अलावा, पदोन्नति में ठहराव के कारण डिप्लोमा इंजीनियर्स को पूर्ण सेवाकाल में पदोन्नति की पात्रता के अनुसार न्यूनतम 3 प्रोन्नति प्रदान की जाए।महासंघ ने कहा कि ड्राफ्समैन के पद पर न्यूनतम 10 वर्ष की सेवा के पश्चात कनिष्ठ अभियन्ता पद पर पदोन्नति का प्राविधान है, लेकिन ड्राफ्समैन का ग्रेड वेतन 4200 रुपये है जबकि कनिष्ठ अभियन्ता को ग्रेड वेतन 4600 रुपये दिया जाता है, जिससे कनिष्ठ अभियन्ता को वेतन में हानि हो रही है।इस मौके पर महा संघ के जिला अध्यक्ष अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, शाखा अध्यक्ष नरेंद्र रावत, प्रदीप मटूडा, व्रती का सेमवाल, सोनम मटूडा, दीपिका परमार, दरमियान सिंह सरयाल प्रियंका चौहान, दिवाकर डंगवाल, वीरेंद्र राणा, विकास रमोला, तकदीर सिंह, आदि मौजूद रहे है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें