मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री धामी ने एकल महिला स्वरोजगार योजना का किया शुभारंभ, 484 लाभार्थियों को 3.45 करोड़ रुपये जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री धामी ने एकल महिला स्वरोजगार योजना का किया शुभारंभ, 484 लाभार्थियों को 3.45 करोड़ रुपये जारी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से प्रथम चरण में छह जनपदों की 484 एकल महिलाओं के खातों में 3 करोड़ 45 लाख 34 हजार 500 रुपये की धनराशि हस्तांतरित की।मुख्यमंत्री ने बताया कि योजना के तहत बागेश्वर, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी और ऊधमसिंहनगर जनपदों की महिलाओं को लाभान्वित किया गया है, जबकि शेष सात जनपदों की 540 महिलाओं को लगभग चार करोड़ रुपये की सहायता माह के अंत तक प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह योजना विधवा, परित्यक्ता, तलाकशुदा, एसिड अटैक पीड़ित, आपराधिक घटनाओं की पीड़िता और ट्रांसजेंडर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण से ही समाज और राष्ट्र सशक्त होता है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य में पांच लाख से अधिक महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आजीविका अर्जित कर रही हैं।इस मौके पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि यह योजना एकल महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी। सचिव चंद्रेश यादव ने बताया कि योजना के तहत अधिकतम दो लाख रुपये तक की परियोजनाओं पर 75 प्रतिशत तक सब्सिडी प्रदान की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें