मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

उधम सिंह नगर में वन विभाग ने अवैध बनीं दाे मजारें की ध्वस्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
उधम सिंह नगर में वन विभाग ने अवैध बनीं दाे मजारें की ध्वस्त

देहरादून। उत्तराखंड के उधमसिंहनगर जिले में वन विभाग ने सरकारी भूमि पर अवैध रूप से निर्मित दो मजारों को सोमवार तड़के ध्वस्त कर दिया। विभाग की ओर से कार्रवाई से करीब दो माह पूर्व नोटिस जारी कर संबंधित पक्षों से भूमि संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया था।प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) हिमांशु बागड़ी ने आज बताया कि किच्छा-सितारगंज वन क्षेत्र के डोला और पुलभट्टा फॉरेस्ट रेंज में अवैध रूप से बनाई गई इन दोनों संरचनाओं को हटाया गया है। उन्होंने कहा कि नोटिस के बावजूद निर्धारित अवधि में खादिमों की ओर से कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया, जिसके बाद नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई और मलबा भी वन क्षेत्र से हटा दिया गया।अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने बताया कि इस संबंध में वन विभाग और जिला प्रशासन के बीच पूर्व में विचार-विमर्श किया गया था, जिसके बाद विधिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया गया।उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार के अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत अब तक 577 अवैध संरचनाओं को ध्वस्त कर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जा चुका है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें