मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

गंगनहर में डूबे युवक का शव एक सप्ताह बाद बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गंगनहर में डूबे युवक का शव एक सप्ताह बाद बरामद

हरिद्वार। सिविल लाइंस कोतवाली रुड़की क्षेत्र में गंगनहर में डूबे युवक का शव आसफनगर झाल से बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने स्थानीय जलवीरों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया।

जानकारी के अनुसार मूल रूप से वृंदावन निवासी नेम सिंह भाटी वर्तमान में रुड़की के गणेशपुर क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका पुत्र ईशांत भाटी गुरुवार दोपहर अपने दो दोस्तों के साथ गंगनहर पटरी पर बैठा हुआ था। भोजन करने के बाद जब ईशांत हाथ धोने के लिए नहर के किनारे उतरा, तो अचानक पैर फिसलने से वह तेज बहाव में गिर गया। गंगनहर का बहाव अधिक होने के कारण वह संभल नहीं पाया और पानी में बहकर ओझल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों द्वारा युवक की तलाश के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया गया। करीब एक सप्ताह बाद ईशांत का शव आसफनगर झाल से बरामद किया गया।

इकलौते बेटे का शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी मनीष उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें