मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

लाखों रुपये की धोखाधडी के ईनामी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लाखों रुपये की धोखाधडी के ईनामी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार। सिडकुल थाना पुलिस ने फोरेक्स ट्रेडिंग तथा सेर्मस की खरीद के नाम पर की गई लाखों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित 2024 से फरार चल रहा था। जानकारी के मुताबिक राकेश कुमार ने वर्ष 2024 में मोहित अग्रवाल आदि के खिलाफ फोरेक्स ट्रेडिंग तथा सेर्मस की खरीद फरोख्त के नाम पर 15 लाख रुपये की धोखाधडी करने के सम्बन्ध में थाना सिड़कुल में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था।आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने लगातार सम्भावित स्थानों पर दबिश दी, किन्तु आरोपित पुलिस गिरफ्त से दूर रहा। आरोपित मुकदमा दर्ज होने की तारीख से ही लगातार फरार चल रहा था। आरोपित के पुलिस गिरफ्त से बचने और लगातार फरार रहने के कारण एसएसपी ने आरोपित पर पांच हजार का इनाम घोषित किया तथा विवेचक ने न्यायालय से गैर जमानती वारण्ट हासिल किये।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आज आरोपित मोहित अग्रवाल पुत्र सीताराम अग्रवाल निवासी इवोनी ग्रीन अपार्टमेंट शाहपुर बम्हेटा थाना वेव सिटी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 42 को थाना वेव सिटी गाजियाबाद उ.प्र. से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपित का चालान कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें