मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

हरिद्वार। कोतवाली गंगनहर पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के कुल 08 दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं।एसएसपी के निर्देश पर वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी। कोतवाली गंगनहर में दर्ज वाहन चोरी के मुकदमों की विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने डिजिटल साक्ष्यों, सुरागरसी-पतारसी और मुखबिर की सूचना के आधार पर पनियाला-लाठरदेवा तिराहा, रुड़की से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया।पूछताछ के दौरान आरोपितों के कब्जे से कुल 08 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए गए। इनमें से 04 वाहन कोतवाली गंगनहर में दर्ज मुकदमों से संबंधित हैं, जबकि अन्य 03 मोटरसाइकिल और 01 स्कूटी बरामद की गई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चोरी किए गए वाहनों को शक्ति विहार के पास एक खंडहर में छिपाकर रखते थे और बाद में उन्हें मॉडिफाई कर बेच देते थे। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपित नशे के आदी हैं और अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।गिरफ्तार आरोपितों के नाम पते हनी कश्यप पुत्र स्व. मैनपाल कश्यप, निवासी 348/22 पश्चिमी अम्बर तालाब, कोतवाली गंगनहर, हरिद्वार (उम्र 31 वर्ष), सलमान पुत्र मेहरबान, निवासी दून पब्लिक स्कूल के पीछे, हाजी वसी कॉलोनी, कोतवाली सिविल लाइंस, रुड़की (उम्र 25 वर्ष) व मयंक पुत्र अमरजीत, निवासी कुएं वाली गली, पश्चिमी अम्बर तालाब, कोतवाली गंगनहर, रुड़की (उम्र 20 वर्ष) बताए गए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें