मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

दस टायरा ट्रक से तीन सौ पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दस टायरा ट्रक से तीन सौ पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

हरिद्वार। चंडीगढ़ से बिहार ले जाई जा रही अवैध शराब को लेकर हरिद्वार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक दस टायरा ट्रक से 300 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए चालक को गिफ्तार किया है।जानकारी के मुताबिक सघन चेकिंग अभियान के दौरान कोतवाली मंगलौर पुलिस तथा सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम ने चौकी लण्ढौरा क्षेत्र में मिली सूचना के आधार पर एक 10 टायरा ट्रक को रोककर ड्राइवर से पूछताछ की। ड्राइवर ने ट्रक के जरिए कैमिकल ले जाये जाने की बात कही। ट्रक ड्राइवर की आनाकानी व बहानेबाजी के बावजूद जब पुलिस टीम ने ट्रक कंटेनर को चेक किया तो ट्रक के अंदर 300 पेटी शराब (हरियाणा ब्रांड सुपर जुबली स्पेशल व्हिस्की) बरामद हुई।ट्रक से बरामद शराब के जखीरे के आधार पर आरोपित चालक को पुलिस ने हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पूछताछ में आरोपित चालक ने बताया कि वह शराब चंडीगढ़ से लेकर हरिद्वार, गौरखपुर खुशीनगर होते हुए बिहार के लिए चला था।हरिद्वार में पुलिस की चैकिंग व बड़े वाहनों की आवाजाही बाधित होने के चलते दूसरे रास्ते से जा रहा था। पकड़े गए ड्राइवर ने अपना नाम पता रविरंजन कुमार राय पुत्र लखिन्द्र राय निवासी सुन्दरपुर बिरियापुर थाना सकरा जिला मुजफ्फरपुर बिहार बताया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए उसका चालान कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें