मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म का आरोपित अहमदाबाद से गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म का आरोपित अहमदाबाद से गिरफ्तार

हरिद्वार। पुलिस ने नाबालिग का अपहरण व दुष्कर्म करने के आरोपित को गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया है। जानकारी के मुताबिक जनपद के थाना बुग्गावाला में 11 फरवरी को पीड़िता के भाई ने दिलनवाज पुत्र इरफान निवासी ग्राम लालवाला थाना बुग्गावाला व अन्य आरोपितों द्वारा उसकी नाबालिग बहन उम्र 15 वर्ष को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।आरोपितों की गिरफ्तारी व नाबालिग की बरामदगी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर कार्यवाही करते हुए मंगलवार को अपह्रता को बरामद करते हुए आरोपित को मीना कम्पनी, चंदोडर, जनपद अहमदाबाद (गुजरात) से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुकदमें में पोक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की है। पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपित का चालान कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें