मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

युवक की हत्या का 10 घंटे में खुलासा, छोटे भाई ने ही मारी गोली

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
युवक की हत्या का 10 घंटे में खुलासा, छोटे भाई ने ही मारी गोली

-पुलिस को गुमराह करने के लिए रचा हाईवे जाम का ड्रामा-पिता के खाते से 10 लाख रुपये निकालने पर बड़े भाई ने की थी पिटाईदेहरादून। पटेलनगर क्षेत्र के भुड्डी गांव में युवक सोहेल हारून की हत्या के मामले का दून पुलिस ने 10 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए उसके छोटे भाई शाहिद हारून (21) को गिरफ्तार किया है।सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) परमेंद्र सिंह डोबाल ने अपने कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि शाहिद हारून ने घर में रखी देशी पिस्टल से अपने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या की और बाद में अज्ञात हमलावरों की ओर से वारदात किए जाने की झूठी कहानी गढ़ दी। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि शाहिद नशे और फिजूलखर्ची का आदी था। कुछ समय पहले उसने पिता के खाते से एटीएम के जरिए करीब 10 लाख रुपये निकालकर खर्च कर दिए थे। इस बात को लेकर बड़े भाई सोहेल ने उसकी पिटाई की थी, जिससे नाराज होकर उसने हत्या की। घटना से पहले घर के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी बंद कर दी थी।एसएसपी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को घर के बाथरूम से घटना में प्रयुक्त 32 बोर की देशी पिस्टल बरामद हुई। पूछताछ में आरोपित ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस के मुताबिक हत्या के बाद शाहिद ने ग्रामीणों को भड़काकर देहरादून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शव रखकर जाम भी लगाया ताकि पुलिस का ध्यान भटकाया जा सके और खुद को पीड़ित साबित किया जा सके।इस मामले में हत्या के मुकदमे के अलावा हाईवे जाम और पुलिस को गुमराह करने के आरोप में भी शाहिद समेत अन्य नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ अलग मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें