मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

पहचान छिपाकर नाबालिग से दुष्कर्म , मुकदमा दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पहचान छिपाकर नाबालिग से दुष्कर्म , मुकदमा दर्ज

हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में नाबालिग लडक़ी से जुड़े एक गंभीर मामले ने स्थानीय स्तर पर हडक़ंप मचा दिया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर एक युवक पर सोशल मीडिया के माध्यम से फर्जी पहचान बनाकर संपर्क करने, नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने, दुष्कर्म करने और बाद में कथित रूप से धर्म परिवर्तन के लिए मानसिक दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मंगलवार काे पीडि़ता के परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार, आरोपित युवक ने सोशल मीडिया पर मोनू नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर नाबालिग से संपर्क स्थापित किया। आरोप है कि उसने खुद को हिंदू बताकर 15 वर्षीय छात्रा से दोस्ती की और धीरे-धीरे उसे अपने प्रभाव में ले लिया। बाद में उसकी असली पहचान समीर शेख के रूप में सामने आने का दावा किया गया है।परिजनों का आरोप है कि समीर शेख ने छात्रा को घर और स्कूल के बीच रास्ते से अपनी सफेद रंग की कार में बैठाया और उसे एक सुनसान स्थान पर ले गया, जहां उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया गया। यह भी आरोप है कि इसके बाद उसने शादी का झांसा देकर कई बार उसका शारीरिक शोषण किया।परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि पहचान उजागर होने के बाद आरोपित ने नाबालिग पर धर्म परिवर्तन के लिए मानसिक दबाव बनाना शुरू कर दिया, जिससे उसकी मानसिक स्थिति प्रभावित हुई और उसके व्यवहार में बदलाव देखने को मिला। परिजनों के अनुसार, इसी बदलाव के बाद मामले का खुलासा हुआ।पुलिस अधीक्षक नगर अभय प्रताप सिंह के अनुसार, पीडि़ता के पिता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सोशल मीडिया रिकॉर्ड, मोबाइल डेटा तथा वाहन से जुड़ी जानकारी खंगाली जा रही है।पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपित की तलाश जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें