मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

नाबालिग की जबरन शादी, तबीयत बिगड़ने व गर्भवती होने पर खुला राज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नाबालिग की जबरन शादी, तबीयत बिगड़ने व गर्भवती होने पर खुला राज

हरिद्वार। जनपद के मंगलौर क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची की कथित तौर पर चोरी-छिपे जबरन शादी कराने का मामला सामने आया है। मामला तब उजागर हुआ जब किशोरी की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। दस्तावेजों की जांच में उसकी उम्र करीब 14 साल पाई गई, जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी।पुलिस जांच में सामने आया कि नाबालिग की शादी अवैध रूप से कराई गई थी। इसके बाद मंगलौर पुलिस ने पति, ससुराल पक्ष और मायके पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित पति को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।मामले के सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इतनी कम उम्र में शादी कब और किन परिस्थितियों में कराई गई, तथा इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे।एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने कहा कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें