मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

पेट्रोल पंप लूटकांड का एक आरोपित गिरफ्तार, लूटी गई रकम का हिस्सा बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पेट्रोल पंप लूटकांड का एक आरोपित गिरफ्तार, लूटी गई रकम का हिस्सा बरामद

हरिद्वार। पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पेट्रोल पंप लूट मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। आरोपित के कब्जे से लूटी गई धनराशि का कुछ हिस्सा भी बरामद किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, लक्सर निवासी मौ. मन्नान ने कोतवाली मंगलौर में शिकायत दर्ज कराई थी कि तीन अज्ञात बदमाशों ने उनके पेट्रोल पंप पर पहुंचकर 25,300 की नकदी लूट ली और विरोध करने पर मारपीट कर फरार हो गए। इस संबंध में कोतवाली मंगलौर में मुकदमा दर्ज किया गया था।इस मामले में गठित विशेष पुलिस टीम ने मामले की जांच तेज करते हुए विभिन्न डिजिटल और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने शनिवार को वारदात में शामिल एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपित की पहचान अंकुश उर्फ भौंदा पुत्र पप्पू, निवासी ग्राम नजरपुरा, थाना कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। आरोपित के कब्जे से लूट की रकम में से 3 हजार 7 सौ बरामद किए गए हैं।पुलिस के अनुसार, वारदात में शामिल दो अन्य आरोपित अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए उसका चालान कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें