मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

गोमांस के साथ महिला गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गोमांस के साथ महिला गिरफ्तार

हरिद्वार। जनपद में गोकशी की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपित को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले में कुल 8 आरोपितों के विरुद्ध गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार आज थाना भगवानपुर पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम सिरचन्दी में फरमान पुत्र सईद के घेर में कुछ लोग गोकशी कर गोमांस की कटाई-छंटाई कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।पुलिस को आता देख अधिकांश आरोपी फरार हो गए, जबकि मौके से एक महिला आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान महिला के कब्जे से लगभग 150 किलोग्राम संदिग्ध गोमांस और गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए।मौके पर पशु चिकित्सक को बुलाकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। बरामद संदिग्ध गोमांस को गड्ढा खुदवाकर अम्लीय छिड़काव के साथ नष्ट करवा दिया गया। पुलिस ने इस मामले में कुल 8 आरोपितों के विरुद्ध उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।गिरफ्तार आरोपित एक महिला निवासी ग्राम सिरचन्दी, थाना भगवानपुर, जिला हरिद्वार बतायी गयी है। पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपिता का चालान कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें