मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

पीर के मेले में चादर चढ़ाने गए परिवार पर धारदार हथियारों से हमला, पांच घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पीर के मेले में चादर चढ़ाने गए परिवार पर धारदार हथियारों से हमला, पांच घायल

हरिद्वार। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के कुड़ी नैतवाला गांव में पीर के मेले के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चादर चढ़ाने पहुंचे एक परिवार पर दबंगों ने लाठी-डंडों, चाकू और तमंचों से हमला बोल दिया। हमले में महिला सहित पांच लोग घायल हो गए, जबकि एक युवक व महिला को चाकू लगने से गंभीर चोट आई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।पीड़ित सय्याद पुत्र यासीन निवासी कुड़ी नैतवाला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि सोमवार रात करीब आठ बजे गांव में पीर का मेला चल रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते अपने साथ बाहरी युवकों को बुलाकर उनके परिवार पर हमला कर दिया।पीड़ित के अनुसार हमले में उसके बड़े भाई गुलाम साबिर व सलमान की पत्नी शहजादी को चाकू मारकर घायल कर दिया गया, जबकि परिवार की एक और महिला समेत अन्य लोगों के साथ भी बेरहमी से मारपीट की गई।तहरीर में मनव्वर, नाजिम, फरमान, सोनू, सावेज, चंदू, मेहरबान, अरुण, छोटू, सूफियान, अनवर और फारूक समेत कई लोगों को नामजद किया गया है। पीड़ित परिवार ने आरोपितों से जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। लक्सर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक नितिन चौहान ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। प्रकरण की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें