मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

नगदी चोरी के लिए तोड़ा था एटीएम का ताला, चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नगदी चोरी के लिए तोड़ा था एटीएम का ताला, चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे

हरिद्वार। एटीएम तोड़ नगदी ले जाने के प्रयास के आरोपित शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपित चोरी के मामले में पूर्व में भी जेल जा चुका है।जानकारी के मुताबिक 22 फरवरी को थाना क्षेत्र के रावली महदूद सिडकुल निवासी कुलदीप जोशी ने कोतवाली रानीपुर पुलिस को रात्रि में शिवलोक कालोनी स्थित एटीएम में अज्ञात चोर द्वारा घुसकर एटीएम का लॉक तोडकर चोरी करने का प्रयास का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपित की तलाश में जुटी पुलिस ने आज आरोपित को मुखबिर की सूचना पर वॉटर वर्क्स शिवलोक स्थित ग्राउण्ड के पास से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपित के कब्जे से एटीएम का टूटा हुआ लॉक व अन्य उपकरण बरामद किए। आरोपित ने बताया कि वह पहले भी चोरी ओर अवैध अस्लाह के मुकदमों में जेल गया था एवं कुछ महीने पहले ही जमानत पर बाहर आया। मुकदमें एवं अन्य खर्चों को पूरा करने के लिए एटीएम तोड़कर नगदी जुटाने की योजना बनाई थी।आरोपित का नाम पता लविश पुत्र लक्ष्मी चंद निवासी वॉटर वर्क्स कॉलोनी, शिवलोक कालोनी हरिद्वार उम्र 20 वर्ष बताया गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें