मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

बहादराबाद गोलीकांड के आरोपित ने हथियार समेत किया सरेंडर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बहादराबाद गोलीकांड के आरोपित ने हथियार समेत किया सरेंडर

हरिद्वार। बहादराबाद क्षेत्र में हुए चर्चित गोलीकांड मामले के संभावित आरोपित ने स्वयं को पुलिस के सामने पेश करते हुए कोतवाली में सरेंडर किया। इस मौके परवारदात में इस्तेमाल किया गया तमंचा, एक जिंदा कारतूस और काले रंग की स्कॉर्पियो वाहन भी लेकर पहुंचा, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 18 मई को विजय भाई पुत्र स्वर्गीय कर्ण सिंह निवासी टिकोलकला, मंगलौर ने थाना बहादराबाद में शिकायत दर्ज कराई थी कि 12 मई को कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उनका पीछा करते हुए उनकी गाड़ी पर फायरिंग की थी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।विवेचना के दौरान पुलिस को मिले साक्ष्यों और तकनीकी जांच में गोली चलने की पुष्टि हुई। लगातार जांच और दबिश के बीच सोमवार को मंजीत नामक युवक खुद कोतवाली बहादराबाद पहुंच गया।पुलिस के अनुसार आरोपित मंजीत पुत्र ओंकार सिंह निवासी शिव गंगा विहार कॉलोनी, शांतरशाह थाना बहादराबाद, उम्र 32 वर्ष है। उसके कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें