मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

हरकी पैड़ी क्षेत्र में शराब पीकर उत्पात करने में चार गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हरकी पैड़ी क्षेत्र में शराब पीकर उत्पात करने में चार गिरफ्तार

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में तीर्थ क्षेत्र की मर्यादा को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। देर शाम यूपी के बागपत से आए चार युवकों ने शराब के नशे में हरकी पैड़ी क्षेत्र में जमकर हंगामा किया। आरोप है कि युवकों ने महिलाओं के साथ अभद्रता व छेड़छाड़ की और गंगा घाट पर हुड़दंग भी मचाया। स्थानीय लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने चाराें काे गिरफ्तारकर लिया।बताया जा रहा है कि चारों युवक शराब के नशे में बुरी तरह धुत थे और बाजार में लड़खड़ाते हुए घूम रहे थे। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया, जिससे लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। चार युवकों ने हरकी पैड़ी क्षेत्र में शराब पी कर उत्पात किया। तो तीर्थ पुरोहित और स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए और लोगों ने युवकों को जमकर फटकार लगाई और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों युवकों को गंगा घाट से हिरासत में ले लिया। पुलिस के पहुंचने पर कुछ युवक भागने की कोशिश करने लगे, जबकि एक युवक इतना नशे में था कि वह गंगा घाट से बाहर तक नहीं निकल पा रहा था। पुलिस सभी को थाने ले गई और उनका चालान कर दिया। आरोपितों की पहचान राजीव पुत्र चंदन, विपिन पुत्र ओमप्रकाश निवासीगण नूरपुर खालसा, थाना खेकड़ा, जनपद बागपत उ.प्र, कपिल शर्मा पुत्र महिपाल निवासी ग्राम साकरोद, थाना खेकड़ा, जनपद बागपत (उ.प्र.) और विकास पुत्र राजेंद्र निवासी नूरपुर खालसा, थाना खेकड़ा, जनपद बागपत (उ.प्र.) के रूप में हुई है।हरकी पैड़ी चौकी इंचार्ज संजीत कंडारी ने बताया कि पुलिस ने चारों युवकों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। उन्होंने कहा कि तीर्थ क्षेत्र में हुड़दंग और अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें