मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

गौ तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, एक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गौ तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, एक गिरफ्तार

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के भगवनपुर पुलिस ने आज कटान के लिए क्रूरता पूर्वक बांधकर ले जाए जा रहे तीन गौवंशीय पशुओं को समय रहते बचा लिया। पुलिस ने इस दौरान एक गौ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि कुछ अन्य तस्कर मौके से फरार हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार भगवानपुर थाना पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि क्षेत्र के ग्राम सिकरौड़ा में कुछ लोग गौवंशीय पशुओं को अवैध रूप से कटान के लिए ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम सिकरौड़ा में दबिश दी।पुलिस कार्रवाई के दौरान तीन गौवंशीय पशुओं को कटान से पूर्व ही जीवित अवस्था में बरामद कर लिया गया। मौके से आज़म पुत्र सऊद, निवासी ग्राम सिकरौड़ा, कोतवाली भगवानपुर, हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध गौवंश संरक्षण अधिनियम एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया है। वहीं, घटना स्थल से फरार हुए अन्य तस्करों की तलाश में पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें