मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

नाबालिग का अपहरण करने वाले को दो वर्ष की कैद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नाबालिग का अपहरण करने वाले को दो वर्ष की कैद

हरिद्वार।नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने के मामले में अपर जिला जज, एफटीएससी न्यायाधीश चंद्रमणि राय ने युवक को दोषी करार दिया है। विचारण कोर्ट ने दोषी युवक को दो वर्ष कठोर कारावास व 20 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।शासकीय अधिवक्ता भूपेंद्र चौहान ने बताया कि 29 जुलाई 2021 को ज्वालापुर क्षेत्र से एक 17 वर्षीय लड़की अपने चाचा के घर से कहीं चली गई थी। काफी तलाश करने पर पता चला था कि सागर पीड़िता को बहला फुसलाकर अपने साथ लेकर गया है। शिकायतकर्ता चाचा ने सागर पुत्र बबलू निवासी ग्राम सांपला बेगमपुर थाना नकुड जनपद सहारनपुर यूपी के खिलाफ अपहरण व पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज कराया।पुलिस ने पीड़िता को सागर के कब्जे से चंडीगढ़ से बरामद किया। पीड़िता ने पुलिस व परिजनों को आपबीती में युवक पर घर से बाहर बुलाकर अमृतसर व बाद में चंडीगढ़ ले जाने का की बात कही। पुलिस ने सागर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सरकारी वकील ने अभियोजन पक्ष की ओर से नौ गवाह पेश किए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें