मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस की मनरेगा बचाने की मुहिम, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कांग्रेस की मनरेगा बचाने की मुहिम, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

उत्तरकाशी। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के प्रावधानों को यथावत रखने और इस कानून को मजबूती प्रदान करने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।शुक्रवार को जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप रावत के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता ने नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां कलेक्टर के प्रतिनिधि उपजिलाधिकारी डुंडा देवेन्द्र शर्मा को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रेषित छह सूत्री ज्ञापन में कहा गया कि केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि गरीब, मजदूर और किसान के आत्मसम्मान का अधिकार है। उन्होंने मांग की कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल के मूल प्रावधानों को बरकरार रखा जाए। कांग्रेस पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार नाम बदलने और बजट कम करने के बहाने पंचायतों की शक्ति छीनना चाहती है। कहा कि यह योजना उनके जैसे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की आजीविका का मुख्य साधन है और इसमें किसी भी तरह की कटौती उन्हें बेरोजगार कर देगी।ज्ञापन में कहा गया कि न्यूनतम मजदूरी 400 प्रतिदिन निर्धारित की जाए तथा भुगतान अधिकतम 15 दिनों के भीतर किया जाय। वहीं तकनीकी जटिलताओं के नाम पर श्रमिकों के जॉब कार्ड या कार्य मांग को निरस्त न करने की मांग की गई है।इस दौरान इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष मनीष राणा, शीशपाल पोखरियाल, विक्रम सिंह रावत, कमल सिंह रावत, संदीप नौटियाल, सुधीश पंवार, विश्वास रावत, मनोज पंवार, उत्तम सिंह गुसाईं, एकादशी, राखी राना, मनोज मिनान, प्रदीप भट्ट, आदि मौजूद रहे है।बता दें इससे पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी के नेतृत्व में मनरेगा बचाओ संग्राम के अंतर्गत ग्राम सिरी के ढुंग कस्बे में एक जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, मनरेगा श्रमिकों, आदि मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें